• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 19, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

Saraikela-one-Arrested-From-Vijayawada : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से झारखंड का एक और अपराधकर्मी गिरफ्तार, बी रामकृष्ण शर्मा के हत्या की सुपारी लेने के मामले में पहले भी महिला समेत चार लोग किये जा चुके हैं गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला-पढ़ें

Saraikela-one-Arrested-From-Vijayawada : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से झारखंड का एक और अपराधकर्मी गिरफ्तार, बी रामकृष्ण शर्मा के हत्या की सुपारी लेने के मामले में पहले भी महिला समेत चार लोग किये जा चुके हैं गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला-पढ़ें
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
गिरफ्तार युवक.

आदित्यपुर : बीते शनिवार को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा पुलिस के हत्थे झारखंड का एक और अपराधी चढ़ा है. अपराधी का नाम आशुतोष मुंडा बताया जा रहा है. इससे पूर्व विजयवाड़ा और त्रिचाकुलम से पुलिस एक महिला सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है सभी बी रामकृष्ण शर्मा की हत्या की नीयत से वहां पहुंचे थे. सभी बंगाल और झारखंड के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. सभी ने बी रमाकृष्णा की हत्या की सुपारी मिलने की बात पुलिस को बतायी है. शनिवार को गिरफ्त में आए अपराधी के खिलाफ दर्ज कराए गए एफआईआर में विजयवाड़ा पुलिस ने बी रामकृष्ण शर्मा के लिखित आवेदन पर तफ्तीश शुरू कर दी है. विजयवाड़ा पुलिस को दर्ज कराए गए शिकायत में बी रामकृष्ण शर्मा ने बताया है कि शनिवार को दिन के करीब तीन बजे वे विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे. इसी बीच एक अंजान शख्स उन्हें वहां ढूंढते हुए पहुंचा और उसे यह कहकर धमकी देने लगा कि तुम अपनी पत्नी ललिता महतो के ख़िलाफ़ केस कभी नहीं जीत सकते हो. तुम्हारा अंतिम समय आ गया है, जल्द ही हमारे दो बॉस तुमसे मिलेंगे और तुम्हारा खेल खत्म हो जाएगा. फरवरी महीना तुम्हारे लिए अंतिम महीना होगा. जिसके बाद उसने मेरी कॉलर पकड़कर घसीटने लगा. साथ ड्यूटी पर तैनात सहयोगियों एवं रेल पुलिस ने उसे धर दबोचा और विजयवाड़ा पुलिस को सौंप दिया. युवक के पास से किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है. फिलहाल विजयवाड़ा पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वैसे चांडिल पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बी राम कृष्ण शर्मा को बुलाया गया है, मगर बार- बार अपराधियों की गिरफ्तारी से बी रामकृष्ण शर्मा डरे हुए हैं और अपने वकील के जरिये पुलिस से अपनी पत्नी, श्वसुर व अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं बी रामकृष्णा की अधिवक्ता अमृता कुमारी ने चांडिल पुलिस पर सहयोग नहीं करने और उनके क्लाइंट की शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

4 मार्च 2021 को ललिता महतो द्वारा विजयवाड़ा पुलिस दी गई चिट्ठी से खुलेगा राज
विजयवाड़ा पुलिस को 4 मार्च 2021 को ललिता महतो ने एक आवेदन दिया था जिसमे ललिता महतो ने स्वीकार किया है, कि उसने अपने पिता देवेन्द्र नाथ महतो की मर्जी के खिलाफ बी रामकृष्ण शर्मा के साथ शादी की है. और उसे एक पुत्र बी सत्यनारायण शर्मा भी है. दोनों के साथ वह राजी- खुशी विजयवाड़ा में रह रही है. ललिता ने लिखा है कि उसके पिता नहीं चाहते थे, कि उनकी बेटी बी कृष्णा के साथ शादी करे, क्योंकि उसके पास जायदाद के नाम पर कुछ भी नहीं था. बी रामकृष्णा ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था और गम्हरिया अग्रवाल क्लॉथ स्टोर में पार्टनर के रूप में काम करता था. वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. पिता की शर्तों तहत 2015-16 में उसके पति बी रामकृष्ण शर्मा ने ट्रांसपोर्ट के कारोबार को बंद कर सभी ट्रक और ट्रेलर बेच दी और जमशेदपुर में प्रॉपर्टी खरीद कर उसकी मूल कॉपी उसके पिता को सौंप दी. उसके बाद मेरे पति की नौकरी विजयवाड़ा में लगने के बाद हम दोनों यहां आकर रहने लगे. इसी बीच कुछ आर्थिक परेशानी होने के बाद जब पिता से जायदाद के कागजात मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया. कागजात की मांग करने पर मेरे पिता लड़ाई झगड़ा करने के साथ धमकी देने लगे. ललिता ने विजयवाड़ा पुलिस को अपने पिता देवेंद्र नाथ महतो का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए अपने पिता से पति द्वारा खरीदे गए जायदाद दिलाने की गुहार लगाई थी. ललिता ने यह भी लिखा है कि मेरे पिता और मेरी बहन मुझे चांडिल वापस आने के लिए दबाव बना रहे हैं. मगर मैं अपने पति और बच्चे के साथ यहां खुश हूं. मैं वापस चांडिल नहीं जाना चाहती, क्योंकि मेरे परिवार के सभी सदस्य अंतरजातीय विवाह के खिलाफ थे और मुझे अपना अपने बच्चे एवं पति के जान की चिंता सता रही है. विजयवाड़ा पुलिस को दिए आवेदन में ललिता ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वह 2 महीने की गर्भवती है. वहीं इसी तरह का एक आवेदन चांडिल पुलिस को देने की बात का भी जिक्र आवेदन में किया है. आवेदन में ललिता ने उनके साथ किसी तरह की भी कोई दुर्घटना घटित होने पर अपने पिता देवेंद्र नाथ महतो और बड़ी बहन धरनी महतो को जिम्मेदार ठहराया है. उसने यह भी लिखा है कि उसके पिता और बड़ी बहन प्रतिदिन सात आठ बार फोन कर घर वापस आने की धमकी देते हैं. मगर मैं वापस नहीं जाना चाहती. ललिता ने अपने परिवारवालों पर दूसरी शादी के लिए दबाव बनाने का भी जिक्र किया है. इससे पूर्व अपने पिता और रिश्तेदारों से बचने के लिए ललिता महतो ने आदित्यपुर पुलिस को भी 17 नवंबर 2018 को एक आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. (नीचे भी पढ़ें)

फिर क्या हुआ कैसे मामले में आया नाटकीय मोड़
इसी बीच अपने पिता के बुलावे पर दो साल के बेटे को लेकर मायके जाने की बात कहकर चांडिल आयी ललिता दोबारा नहीं लौटी. उसके बाद बीते 20 नवंबर 2021 को ललिता महतो के पति बी. रामा कृष्णा शर्मा ने सरायकेला सिविल कोर्ट में अपनी पत्नी, श्वसुर देवेन्द्र नाथ महतो, साली अम्बावती महतो और ममेरे साले दीपक महतो पर अपने दो वर्षीय पुत्र बी. सत्यनारायण को गायब करने, गर्भ में पल रहे 2 महीने के अजन्मे बच्चे का गर्भपात कराने और गम्हरिया एवं कदमा के करोड़ों की जायदाद हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. जिसका केस नंबर 821/21 है. कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए चांडिल थाना पुलिस को मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. हालांकि कोर्ट के निर्देश पर चांडिल थाने में 31 दिसंबर 2021 को मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी गई है. वैसे अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

क्या है पूरा घटनाक्रम
चांडिल के घोड़ानेगी की रहनेवाली ललिता महतो गम्हरिया निवासी बी राम कृष्णा शर्मा के साथ 2014 से रिलेशनशिप में रह रहे थे. इस दौरान दोनों ने गम्हरिया के एक कपड़े की दुकान में काम करते हुए बिष्टुपुर राम मंदिर में 21/ 07/ 2017 को शादी की थी. उसके बाद ललिता महतो ने 15/07/ 2019 को गम्हरिया मोतीनगर में एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम सत्यनारायण शर्मा रखा.
इस बीच बी राम कृष्ण ने रेलवे की परीक्षा पास कर ली भुवनेश्वर में ट्रेनिंग के बाद विजयवाड़ा में एसएसएम के रूप में जॉइन किया. वहीं ललिता महतो ने भी क्लर्क की परीक्षा पास की और उसने भी विजयवाड़ा जॉइन किया. जमशेदपुर और गम्हरिया की सारी जायदाद बी राम कृष्णा ने अपनी पत्नी के नाम कर दी. दोनों पति पत्नी के रूप में विजयवाड़ा में रह रहे थे.
इस बीच ललिता महतो ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बी रामाकृष्णा शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए शादी से साफ इंकार कर दिया है. उल्टा ललिता महतो ने बी रामकृष्ण शर्मा पर गम्हरिया के एक कपड़े की दुकान में दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post

jamshedpur-rural : चाकुलिया बाजार में हाथी ने रातभर जमकर मचाया उत्पात, लोगों में दहशत

jamshedpur-rural-water-crisis : चाकुलिया के सोनाहातु के मुंडा टोला में पेयजल संकट, टोला में लगे सोलर बोरिंग वर्षो से है ठप

Adityapur-Suicide : आदित्यपुर की कृष्णापुर बस्ती में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Adityapur-Suicide : आदित्यपुर की कृष्णापुर बस्ती में महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur no entry – जमशेदपुर में नीट री-एग्जाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, लगायी गयी नो इंट्री

Jamshedpur fraud – टाटा मोटर्स कर्मचारी की पत्नी को झांसा देकर लाखों के आभूषण व नकदी की ठगी, सब्जी खरीदने के दौरान बदमाशों ने उतरवाये गहने

Jamshedpur murder case – कदमा गोरा हत्याकांड में महिला सिपाही गिरफ्तार, चार आरोपियों की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी

jamshedpur rural-चाकुलिया में पांच दिवसीय चड़क पूजा आयोजित, जीभ में कील घोपकर व अंगारों पर चलकर भोक्ताओं ने दिखाई भगवान शिव के प्रति आस्था, देखिए video

West singhbhum railway underpass : चक्रधरपुर रेल अंडरपास 21 जून से तीन दिनों तक आंशिक रूप से रहेगा बंद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur no entry – जमशेदपुर में नीट री-एग्जाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, लगायी गयी नो इंट्री

Jamshedpur fraud – टाटा मोटर्स कर्मचारी की पत्नी को झांसा देकर लाखों के आभूषण व नकदी की ठगी, सब्जी खरीदने के दौरान बदमाशों ने उतरवाये गहने

Jamshedpur murder case – कदमा गोरा हत्याकांड में महिला सिपाही गिरफ्तार, चार आरोपियों की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी

jamshedpur rural-चाकुलिया में पांच दिवसीय चड़क पूजा आयोजित, जीभ में कील घोपकर व अंगारों पर चलकर भोक्ताओं ने दिखाई भगवान शिव के प्रति आस्था, देखिए video

West singhbhum railway underpass : चक्रधरपुर रेल अंडरपास 21 जून से तीन दिनों तक आंशिक रूप से रहेगा बंद

Jamshedpur encroachment : कदमा में टाटा स्टील के क्वार्टर को विरोध के बावजूद कराया गया खाली, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर ढाई साल से अवैध कब्जा का आरोप

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News