सरायकेला: होली पर्व के मद्देनज़र जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. जिसके तहत चौका, कुचाई,खरसावां एवं चांडिल थाना अंतर्गत कुल 04 महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त किया गया.(नीचे भी पढे)

इस दौरान कुल 650 किलो ग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया. वहीं अवैध महुआ शराब की भट्टी के संचालकों का पता लगाकर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.



