
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के सीनी ओपी पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी आकाश हेंब्रम को गम्हरिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा सीनी ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी विजय यादव ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार खरसावां के बरजुडीह निवासी आकाश हेंब्रम जो पहले से शादीशुदा है पर एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर 31 जुलाई को शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाया गया था. परिजनों द्वारा खोजबीन करने के बाद जब लड़की नहीं मिली तो पुलिस के पास शिकायत की गई. मामले में लड़की के परिजनों की सुचना पर सरायकेला थाना कांड संख्या 86/21 में प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन की गई और दोनों को गम्हरिया पाकुडगोड़ा से बरामद किया गया. बरामद युवती का मेडिकल जांच के बाद न्यायलय के आदेश पर महिला प्रोवेशन होम नामकुम रांची भेजा जा रहा है, जबकि मामले के आरोपी आकाश हेंब्रम को जेल भेज दिया गया





