
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत बुधवार को कुचाई थाना अंतर्गत कोलाइडीह गांव निवासी कनकलता प्रधान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जीवनधन प्रधान, राजकुमार प्रधान एवं पंकज प्रधान शामिल हैं. मामले को लेकर जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने बताया की गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का मृतक के साथ जमीन की मापी को लेकर विवाद चल रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)

बुधवार को मृतक किसी काम से आमदार अपेक्षित अंतर्गत आया था यूपी क्षेत्र का पहले से घात लगाए बैठे उक्त तीनों अभियुक्त ने उसे पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मृतक के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद छापामारी दल का गठन कर मामले में सनलित अभियुक्त की धर पकड़ के लिए छापेमारी की गई. पुलिस ने अभियुक्त के निशानदेही पर उन के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए खून लगा एक तलवार एवं एक बंकिया को भी बरामद कर लिया है.इसके साथ ही पुलिस ने खून लगा कपड़ा दो मोबाइल फोन एवं एक स्कूटी को भी जप्त किया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जीवन धन प्रधान के खिलाफ कुचाई थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में यह रहे शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, खरसावां थाना प्रभारी गौरव के साथ रिजर्व गार्ड शामिल थे.




