Saraikela : जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में कोविड-19 एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में कोविड-19 की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए जिले में स्वास्थ्य संबंधी अन्य कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि जिले में प्रखंड स्तरीय सभी आठ आइसोलेशन(क्वारंटीन) सेंटर संचालित हैं, जिसमें 140 बेड तैयार किया गया है। सभी सेंटर मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने जिले मे प्रवेश करने के लिए बनाए गए दो चेक पोस्ट नीमडीह एवं राजनगर की जानकारी देते हुए बताया कि जो भी व्यक्ति जिले मे प्रवेश कर रहे हैं उनकी थर्मल स्क्रीनींग कर 15 दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया जा रहा है। साथ ही ऐसे व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन कर क्वारंटाइन अवधि पर आरएस ऐप के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। बैठक में उपायुक्त ने राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड वार्ड में 10 बेड बढ़ाने का निर्देश दिया। दुगनी के कोविड केयर सेंटर में आयुष्मान भारत से फोंट जनरेट करें। जिले के सभी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं पीआरआई सदस्य बैठक कर टेस्ट की संख्या बढ़ाये। ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी सहिया एवं आरआरआई बैठक का टेस्ट बढ़ाएं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से कोविड-19 कक्ष बनवाने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी इंसिडेंट कमांडर को व्हाट्सएप, फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया में कोविड-19 का गलत प्रचार-प्रसार करने पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंनें नीमडीह, गम्हरिया व सरायकेला के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनसी-1 एवं एएनसी-4 बढ़ाने का निर्देश दिया। सभी मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु का वर्बल ऑटोस्पी करने का निर्देश जिससे की मृत्यु का कारण पता लगाया जा सके। सभी प्रभारी को प्रतिदिन शाम पांच बजे तक आरएटी ट्रूनेट का एसआरएफ के साथ डिटेल भेजने का निर्देश दिया गया। राजनगर एवं नीमडीह के चेक नाका में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्ति को होम क्वारंटाइन की मुहर मारने तथा प्रॉपर हैंड अप एवं थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने का निर्देश दिया गया। एमटीएस के लिए सभी महिला पर्यवेक्षिका को बेड आवंटित करने का निर्देश दिया गया, ताकि एमटीएस में बेड खाली नहीं रहे। ईएसआईसी हॉस्पिटल को कोविड-19 स्पिटल के रूप में क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने प्रतिदिन शाम को पांच बजे तक सामुदायिक केंद्र से तिथि वार टेस्टिंग का रिपोर्ट फॉर्मेट में नहीं आने पर संबंधित प्रभारी के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया।






