
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां ज़िले के सरायकेला थाना अंतर्गत बेगनाडीह गांव की एक नाबालिग युवती काजल गोप का शव माझना घाट पुल से तीन सौ मीटर की दूरी पर खरकई नदी से बरामद किया गया है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. वैसे युवती बुधवार से ही घर से गायब थी. हालांकि बुधवार से ही स्थानीय पुलिस और परिवारवाले युवती की तलाश कर रहे थे. जहां आज सुबह स्थानीय लोगों ने उसके शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. जहां मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि 17 वर्षीय काजल गोप को बुधवार शाम किसी बात को लेकर उसके परिजनों ने डांटा था, जिससे नाराज होकर वह नदी में कूद गयी थी. बताया जाता है कि लड़की का अपने ही परिवार में विवाद हो गया था जिसके बाद से वह गायब थी. वैसे लोग यहां तक कह रहे है कि किसी व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी है. हत्या है या आत्महत्या, इसकी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है. पुलिस सारे एंगल से जांच कर रही है.







