
Saraikela : सरायकेला खरसावां जिला से होकर गुजरने वाली टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक और सड़क हादसा हुआ वैसे ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि इस सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. मामला गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया का है. जहां अनियंत्रित ट्रक संख्या JH09C- 3185 के चालक विनोद कुमार ने कार संख्या JH09R- 7554 में जोरदार टक्कर मार दी और घसीटते हुए लगभग आधा किलोमीटर तक ले गया बताया जाता है, कि मंगलम सिटी से एक कार में जिला परिषद सदस्य माझी साव, प्रोफेसर रवि शंकर और जमशेदपुर वर्कस कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार साहू चांडिल के लिए निकले थे, जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, और फिल्मी अंदाज में घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक ले गया. वैसे ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि कार सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे. वैसे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. उधर स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक चालक को दबोच लिया गया, जिसे गम्हरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है कि ट्रक में खलासी मौजूद नहीं था.





