
सरायकेला : भले देश कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है. भले केंद्र और राज्य सरकार के साथ कोरोना संकट से लड़ने को लेकर दिन- रात प्रयास कर रहे हों, लेकिन देखिए लॉकडाउन की आड़ में झारखंड के सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सापड़ा के समीप अवैध रूप से बड़े- बड़े पेड़ों की कटाई कर वन माफिया गिरा रहे हैं. जिसे रात के अंधेरे में ढोने की तैयारी की जा रही है. वैसे दावा किया जा रहा है, कि यह नीजी जमीन मालिक द्वारा किया जा रहा है, लेकिन सवाल ये कि आखिर इतने बड़े- बड़े इमारती पेड़ वो भी लॉकडाउन के दौरान किसकी इजाजत से काटा गया इसका जवाब किसी के पास नहीं. फिलहाल ये तो जांच का विषय है. वहीं इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी कुछ भी बता पाने से अनभिज्ञ नजर आए.







