
Jamshedpur : पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाई, फिर यौनशोषन कर शादी से इंकर कर दिया. मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है, जहां प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौनशोषन करने का आरोप लगाते हुए प्रेमिका ने प्राथिमकी दर्ज कराई है. युवती ने करनडीह लाइन टोला रेलवे फाटक के पास रहने वाले मदन मुर्मू को आरोपी बनाया है. युवती ने पुलिस को बताया है कि मदन से उसकी मुलाकाल एक वर्ष पहले हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई, बात करने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया. इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. 15 दिसंबर की रात दोनों एक पार्टी में मिले, वहां से मदन उसे अपने घर ले गया, जहां यौन शोषन किया. जब उसने मदन पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसकी जानकारी युवती ने अपने परिजनों को दी. उसके बाद युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.







