जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना के समीप टाटा स्टील यूआइएसएल की पाइपलाइन फटने की खबर बुधवार को चलाई गयी थी, जिसका असर दिखने लगा है. जहां गुरुवार सुबह से ही पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम टाटा स्टील यूआइएसएल के पदाधिकारियों द्वारा शुरू करा दिया गया है, जिससे राहगीरों और ठेला लगाने वाले दुकानदारों में हर्ष व्याप्त है. गौरतलब है कि बर्मामाइंस थाना के समीप टाटा स्टील यूआइएसएल की पाइपलाइन फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था. पानी के बहाव के कारण पूरा सड़क पानी से लबालब भरा रहता था, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय निवासी जितेंन कुमार ने बताया था कि दस दिन पहले से यहां का पाइपलाइन फटा है पर कोई सुनवाई नहीं है. टाटा स्टील यूआइएसएल के पदाधिकारी आते है फोटो खिचते है और चले जाते है. फिलहाल शार्प भारत में यह खबर प्रकाशित होते के साथ ही गुरुवार से मरम्मती का काम शुरू कर दिया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.



