
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़ा औद्योगिक और व्यवसायिक संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव समाप्त हो गया है. मंगलवार की देर रात को यह सहमति बन गयी कि सारे कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी सहमति से बन जायेगी. इसके तहत 19 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद बचे हुए 30 लोगों की सूची को जारी कर दिया गया है. अब 27 सितंबर को आमसभा (एजीएम) होगा, जो वर्चुअल होगा. इसके लिए सारे सदस्यों को लिंक इ-मेल और वाट्सएप पर भेजा जायेगा. आपको बता दें कि इसका चुनाव 25 और 26 सितंबर को होना था, जिसमें 1800 सदस्य भाग लेना था. इसमें 1 अध्यक्ष, 1 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 4 संयुक्त सचिव और 30 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव होना था, लेकिन सभी पदों पर नामांकन होने के बाद एक-एक प्रत्याशी छोड़कर सारे लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद सारे प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गयी. चुनाव समिति के चुनाव पदाधिकारी आरके झुनझुनवाला, एडवोकेट पीएस सेन, सीए एनके जैन, एसएन खंडेलवाल तथा स्क्रूटनाईजर सीए जगदीश खंडेलवाल ने संयुक्त रुप से चुनाव के समापन की घोषणा कर दी.
नयी कार्यकारिणी एक नजर में :
अध्यक्ष-विजय आनंद मूनका
मानद महासचिव-मानव केडिया
मानद कोषाध्यक्ष-किशोर गोलछा
उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू-मुकेश मित्तल
उपाध्यक्ष टैक्स व फाइनांस-दिलीप गोलछा
उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स-नितेश धूत
उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज-महेश सोंथालिया
मानद सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स-अनिल मोदी
मानद पीआरडब्ल्यू-भरत मकानी
मानद सचिव इंडस्ट्री-सांवरमल शर्मा
मानद सचिव टैक्स व फाइनांस-पियुष चौधरी
कार्यकारिणी समिति : मनोज कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार चेतानी, मोहित मुनका, मोहित साह, नवीन कुमार श्रीवास्तव, पंकज छावछरिया, पवन कुमार नरेडी, पवन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल (रिंगसिया), आदर्श कुमार अग्रवाल, आकाश मोदी, अमिश कुमार अग्रवाल, आनंद कुमार चौधरी, अनंत मोहनका, बीएन शर्मा, सीए अनिल कुमार अग्रवाल (रिंगसिया), दीपक कुमार सावा, हर्ष अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, मनोज गोयल, रमेश चंद्र अग्रवाला, रमेश कुमार सोंथालिया, विष्णू कुमार गोयल, विजय खेमका, रामू देबुका, सौरभ संघी (सन्नी), शिवसुन्दर अग्रवाल, सुगम सरायवाला और उमेश खिरवाल.






