
जमशेदपुर : कोल्हान की एकमात्र सबसे बड़ी संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कोरोना वायरस को देखते हुए पहल की है. चेंबर के अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने एक अपील जारी की है. इस अपील में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से सिंहभूम चेंबर चिंतित है. जैसी खबर आ रही है, यह एक विकराल रूप धारण कर रहा है. इस संक्रमण को रोकने के लिये, जमशेदपुर के सभी व्यापारी बंधुओ से निवेदन है कि वो आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अगले सात दिनों तक अपने प्रयिष्ठान बन्द रखे, और प्रशासन के साथ सहयोग करे. हालांकि, अब तक किसी तरह का ऐसा आदेश सरकार की ओर से नहीं किया गया है, लेकिन यह अपील खुद कारोबारियों की संस्था की ओर से आयी है. इस पहल के बाद कितने लोग इसको अमल में लाते है, यह भी देखने वाली बात होगी क्योंकि संक्रमण जमशेदपुर में बढ़ता नजर आ रहा है और लोग संक्रमित भी तेजी से हो रहे है. ऐसे में जरूरी है कि कोरोना के संक्रमण से बचा जाये, जिसके लिए सबको इस जंग में उतरना होगा.






