जमशेदपुर : तरुण मित्र मंडली की ओर से 2 अक्टूबर, बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इसके तहत संगठन की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. साथ ही बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया. इस अवसर पर संगठन के संस्थापक कैप्टन तरुण ने कहा कि इस दिन दो महापुरुषों का जन्म हुआ था. एक ने पूरी दुनिया को अहिंसा, प्रेम और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया तो दूसरे ने “जय जवान जय किसान” का नारा दे कर राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम किया. पूरी दुनिया मे भारत जैसा दूसरा देश नही जहां भाषा, धर्म, सम्प्रदाय और सांस्कृतिक विविधता के बावजूद एक अखण्ड राष्ट्र है. हमें गर्व है कि हम गांधी और शास्त्री के देश से है. एक सामाजिक संगठन के नाते हमारा यह फर्ज है, कि अपने बच्चों को अपने महापुरुषों के बारे बताया जाए. अत: इस विशेष दिन पर “तरुण मित्र मंडली” के जिला अध्यक्ष महमूद अली के नेतृत्व में संगठन के डॉ अहमद रजा, हरविंदर सिंह, नरेश मुखर्जी, आमिर इत्यादि लोगों ने शहर की विभिन्न बस्तियों में जा कर बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया. दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताया गया.






