जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा ब्लूस्कोप की अधीकृत यूनियन टाटा ब्लूस्कोप स्टील कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न हो गया है. इस कमेटी में एक बार फिर से राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष चुन लिया गया. वहीं, कांग्रेस के जमशेदपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष विजय खां को दोबारा वर्किंग प्रेसिडेंट चुना गया. दोनों का चुनाव को-ऑप्सन के माध्यम से किया गया. वहीं, नयी कमेटी में डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष के पद पर हुसैनुल ओला कादरी, परन कुमार सिंह, महासचिव संजय कुमार सिंह, संयुक्त महासचिव के पद पर सत्येंद्र मिश्र और आदित्य राज, कोषाध्यक्ष के पद पर रवि उपाध्याय, सांगटनिक सचिव प्रवीण कुमार राय बनाये गये. एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर के रुप में देव कुमार, अभीजित कुमार, कृष्ण कुमार यादव, संतोष कुमार साहू, संजीव कुमार सिंह, अभय कुमार, प्रियंका कुमारी शामिल है. कुल 27 लोग चुनावी मैदान में थे. कमेटी मेंबर के हुए चुनाव में सभी कमेटी मेंबरों ने चुनाव जीता और फिर सारे पदाधिकारियों का चुनाव किया. इसके बाद राकेश्वर पांडेय को नयी कमेटी बनाने का प्रभार दिया गया.




