जमशेदपुर : टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा करने पहुंचे. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन एवं टाटा स्टील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी, चीफ पीपल अफसर अतरई सन्याल, सीएचआरओ जुबीन पालिया, चीफ आईआर लीगल एण्ड कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स मैनेजमेंट राहुल दुबे के साथ एक शिष्टाचार भेंट हेतु यूनियन कार्यालय पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)

सर्वप्रथम टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं यूनियन के सभी पदाधिकारी ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी को एक पुष्प कुछ भेंट कर उनका स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके उपरांत सभी अतिथियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन में स्थित स्वर्गीय वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी. चूंकि टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के व्यस्तता के कारण उनका कार्यक्रम बहुत ही सीमित था फिर भी टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि टाटा टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील प्रबंधन साथ मिलकर बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है. इसके लिए उन्होंने यूनियन एवं मैनेजमेंट की पूरी टीम की तारीफ की तथा इसी तरह से आपसी सहयोग को बरकरार रखने की अपील भी की. इस अवसर पर इन सभी के अलावा इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे आदि भी उपस्थित थे.


















