सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आकाशवाणी चौक के समीप मिनी बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उधर आक्रोशित लोगों ने मिनी बस को घेर लिया. औऱ जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची औ शव को भीड़ के कब्जे से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हालांकि इस दौरान भीड़ काफी आक्रोशित नजर आई, लेकिन पुलिस ने सक्रियता से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया. भीड़ बस को आग लगाना चाह रही थी. स्थानीय लोगों का कहना था, कि वाहन चेकिंग के दौरान पर वक्त केवल पुलिस आम लोगों को परेशान करती है, मगर यात्रियों की सुरक्षा के नाम पर पुलिस अपनी जिम्मेवारी नहीं सहमझती है, और आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है. फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है. हालाकि मरनेवाले की शिनाख्त अभी नही हो सकी है.






