जमशेदपुर: टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में टेल्को क्रिकेट ग्राउंड में इंटर टीम व इंटर स्कूल वर्ग का फाइनल मैच खेला गया. सबसे पहले इंटर टीम वर्ग का फाइनल मैच सफारी रायल्स व प्राइमा चैलेंजर के बीच खेला गया. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतत: सफारी रॉयल्स ने मात्र 4 रन से मैच को जीत लिया और खिताब अपने नाम किया. (नीचे भी पढ़े)

सफारी रॉयल्स के कोवलेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. दूसरा मैच इंटर स्कूल वर्ग का खेला गया. विवेक विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का आसानी से जीत लिया. विवेक विद्यालय के हिमांशु को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. मौके पर मुख्य अतिथि व अतिथियों ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेएससीए स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि उमा राव, हेड टाउन एडमिनिस्ट्रेशन रजत कुमार सिंह, हेड कम्युनिकेशन प्रांतिक चक्रवर्ती, विवेक विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह, शिक्षा निकेतन की प्राचार्या सुमिता डे, टाउन एडमिनिस्ट्रेशन आशीष सेन मौजूद थे.



