
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया काफी तेज हो चुकी है. इस कड़ी में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनावी कार्यालय में नामांकन फॉर्म (आवेदन पत्र) वितरण का कार्यक्रम चला एवं वोटर लिस्ट का दावा प्रतिदावा के बाद फाइनल सूची मतदाताओं की प्रकाशित कर गई दी गई. सोमवार को कुल 174 प्रत्याशियों ने (आवेदन पत्र) फॉर्म लिया. मंगलवार को नामांकन फॉर्म जमा करने की तिथि है. साथ ही साथ फॉर्म, जो कार्यालय में जमा होंगे उनकी सूची भी प्रकाशित की जाएगी. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरे दिन आवेदन पत्र वितरण का कार्यक्रम चलता रहा. आपको बता दें कि मतदान 31 दिसंबर को होना है, जिसको लेकर गहमा गहमी चल रही है. यूनियन और प्रबंधन के अधिकारी सुचारू रूप से चुनाव को संपादित करने के लिए प्रयासरत है. इस चुनाव में 50 निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान होगा. इसके लिए 85 कमेटी मेंबर चुने जायेंगे. कमेटी मेंबर पदाधिकारियों का चयन करेंगे. इस मतदान में करीब 5000 मतदाता भाग ले सकते है.
चुनावी कार्यक्रम एक नजर में :
नियमावली, चुनाव क्षेत्र का प्रकाशन एवं दावे/प्रतिदावे आमंत्रण करना-24 दिसंबर
चुनाव क्षेत्र का फाइनल लिस्ट का प्रकाशन एवं वोटर लिस्ट का प्रकाशन, दावे/प्रतिदावे आमंत्रित करना-26 दिसंबर
वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाश़न और नामांकन पत्र का वितरण-27 दिसंबर
नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि और नामांकन पत्र सूची का प्रकाशन-28 दिसंबर
नामांकन पत्र जांच की तिथि वैद्य उम्मीदवारों के नाम का प्रकाशन-29 दिसंबर
नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि और उम्मीदवारों का फाइनल लिस्ट का प्रकाशन, साथ ही उम्मीदवारों को मतदान पत्र का नमूना का प्रकाशन-30 दिसंबर
मतदान की तिथि-31 दिसंबर
मतगणना, नवनिर्वाचित एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर की पहली बैठक-31 दिसंबर
कोऑप्सन का चुनाव-31 दिसंबर
पदाधिकारियों का चुनाव-31 दिसंबर




