मुंबई/जमशेदपुर : भारत सरकार ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को बिजनेस 20 इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. वे भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान बिजनेस एजेंडे का नेतृत्व करेंगे और देश के आर्थिक विकास में अपनी भूमिका को और सशक्त तरीके से रख सकेंगे. भारत सरकार की ओर से जारी अधिकारिक जानकारी में यह बताया गया. इसके तहत भारत के जी 20 अध्यक्ष बनने के बाद भारत के शीर्ष औद्योगिक संस्था भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) को एक दिसंबर से बी 20 भारत का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है. भारत सरकार की ओर से नियुक्ति पर श्री चंद्रशेखरन ने कहा कि वैश्विक सयोग को मजबूत बनाने के लिए व्यवसायों के लिए एक नयी रणनीति आर्थिक स्थिरता, प्रगति और विकास को बढ़ावा देगी. विकास जो समावेशी भी हो और टिकाऊ भी. उन्होंने कहा कि जैसा कि भारत ने कई वैश्विक विकास और परिवर्तनों के बीच बी 20 के अपने नेतृत्व की शुरुआत की है, वैश्विक आर्थिक फैसला लेने में व्यवसायिों की भागीदारी कभी भी अधिक महत्वपूर्ण नही रही है. उन्होंने कहा कि बी 20 भारत के सामान विकास के लिए वैश्विक बी 20 एजेंडे को आगे ले जायेगा और भविष्य की चुनौतियों का सामना करना के लिए जी 20 भारत के उपायों पर प्रकाश डालेगा.




