जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि झारखंड में स्किल डेवलपमेंट पर टाटा स्टील और टाटा समूह मिलकर काम करेगी. इसको लेकर अभी टाटा स्टील काम कर रही है. लेकिन इसका दायरा बढ़ाया जायेगा और पूरे राज्य के युवाओं को स्किल डेवलप किया जायेगा. श्री चंद्रशेखरन जमशेदपुर के जुबिली पार्क में लाइटिंग का उदघाटन के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चाहते है कि राज्य के युवाओं का स्किल डेवलपमेंट किया जाये. टाटा स्टील और टाटा समूह मिलकर यहां स्किल डेवलपमेंट करेगी. मुख्यमंत्री ने टाटा समूह से आग्रह किया है कि नालेज बेस्ड इंडस्ट्रीज बनायी जाये. इसको लेकर अभी फैसला नहीं लिया जा सका है, लेकिन इसकी संभावनाओं को तलाशा जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड के विकास का प्लान पर मुख्यमंत्री से काफी अच्छी बातें हुई है. उन्होंने कहा कि संस्थापक दिवस जमशेदपुर के लिए दिवाली है और उनको भी यहां आकर काफी अच्छा लगता है. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द झारखंड में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का बड़ा निवेश होने जा रहा है. उन्होंने रांची में मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि काफी अच्छी मुलाकात हुई है. राज्य के विकास पर चर्चा हुई है. उन्होंने बताया कि संस्थापक दिवस जमशेदपुर के लिए दिवाली के सामान है.


















