
टाटा स्टील एलडी 2 रिफ्रैक्टरीज में झंडोतोलन
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 रिफैक्ट्रीज में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया. इस दौरन काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया. इस मौके पर विभागीय कर्मचारी एमके सिह ने झंडा की सलामी दी और कहा कि हम सबको सुरक्षित कार्यप्रणाली का पूर्णतः पालन करते हुए कंपनी के हर क्षेत्र में अपना पूरा सहयोग देना है. कंपनी आगे बढ़ेगी तो हम सबको उसका लाभ मिलेगा. एल डी 2 जेडीसी चेयरमैन आरके झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी इस कंपनी की ताकत . इन कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा कार्यस्थल पर उचित सुविधाएं जरूरी है. हम सब हर संभव बेहतर सुविधा का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर एस खान ने भी अपने विचार रखे. इस मौके पर एके सिह, एमए खान, के संतोष कुमार, अंतरा, निधि तथा काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा वर्कर्स यूनियन में झंडोतोलन
टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से झंडोतोलन किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने साकची बारी मैदान में झंडा फहराया और अपनी सलामी दी जबकि डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के कैंसर रेस्ट हाऊस में झंडोतोलन किया. टाटा वर्कर्स यूनियन के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने झंडोतोलन किया. महामंत्री ने यहां यूनियन नेताओं की आजादी में भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि देश को आजाद बनाने में जितने भी बड़े नेता रहे है, वे सारे लोग यूनियन से जुड़े रहे थे. उन्होंने क्लीन पर्यावरण को लेकर भी लोगों को आगे आने का आह्वान किया. इस मौके पर यूनियन के कमेटी मेंबर मौजूद थे.



