
जमशेदपुर : टाटा समूह की सबसे बड़ी कंपनी टाटा स्टील ने अपने ऑफिसर के बोनस और इंक्रीमेंट में कटौती कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटा स्टील ने कर्मचारियों का हर साल होने वाले एसेसमेंट का कार्य पूरा कर लिया और उसके बाद हुए अप्रेजल के आधार पर सबका बोनस को तय किया है. इस बोनस को ऑफिसरो के लिए अप्रेजल राशि कही जाती है. बताया जाता है कि इस बार कंपनी प्रबंधन ने टाटा स्टील के ऑफिसर को साफ तौर पर कहा है कि अप्रेजल के हिसाब से जो राशि पिछले साल बनती थी l, उसमें 30 फ़ीसदी की कटौती इस बार की गई है. यानी किसी अधिकारी को अप्रेसल पर 3 लाख रुपये मिलता था तो इस साल उसमे 30 फीसदी की कटौती कर दी है. इसके अलावा टाटा स्टील ने अधिकारियों को कहा है कि उनका इन्क्रीमेंट को भी रोक दिया है यानी इस बार अधिकारियों के वेतन में किसी तरह की बढ़ोतरी नही होगी. बताया जाता हैं कि टाटा स्टील पर भी कोरोना वायरस का जबरदस्त असर पड़ा है. कारोबार पूरी दुनिया के साथ टाटा स्टील पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है. वैसे टाटा समूह की कई कम्पनी के टॉप मैनेजमेंट के अधिकारियों के वेतन में भी 20 फीसदी की कटौती कर दी है और अब सभी स्तर के टाटा स्टील के ऑफिसर के अप्रैजल की राशि मे कटौती कर दी है जबकि इन्क्रीमेंट को रोक दिया है. सभी अफसर को इसकी जानकारी ईमेल से दे दी गई है. इसकी राशि में काफी कमी लाई गई है.





