जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा और बारीडीह डिस्पेंसरी को अभी बंद नहीं किया जाएगा. टाटा स्टील द्वारा जारी अधिकारी के जानकारी के मुताबिक 12 और 13 अप्रैल को एक हिंदी अखबार ने यह समाचार प्रकाशित किया था की डिस्पेंसरी को बंद किया जा रहा है. हालांकि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने इस आशय से इनकार किया था. लेकिन रविवार को भी टाटा स्टील ने भी एक बयान जारी कर इससे साफ तौर पर इंकार कर दिया है की बारीडीह या सिदगोड़ा में कोई डिस्पेंसरी टाटा स्टील बंद करने जा रही है कंपनी ने कहा है कि अभी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है.




