
जमशेदपुर : टाटा स्टील के डॉक्टर्स ऑनलाइन में कोरोना वायरस का मुद्दा छाया रहा. इस मुद्दे को लेकर कई सवाल भी उठे जबकि चिकित्सकों को भी कई सारी जानकारी दी गयी. टीएमएच के चिकित्सकों ने इस दौरान यह जरूर कहा कि सबको सतर्क रहना होगा. जरा सी भी लापरवाही खतरा को बढ़ा सकता है. इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों से कहा कि स्ट्रीट फूड से बचने की जरूरत है. इस मौके पर टाटा स्टील के कोक प्लांट के करम अली खान ने सवाल पूछा कि कोरोना से कैसे बच सकते है और गर्भवती महिलाओं को कैसे बचाया जा सकता है. इस पर टीएमएच के जीएम डॉ राजन चौधरी ने कहा कि यह गंभीर मामला है. अगर मां पोजिटिव है तो बच्चा भी पोजिटिव हो सकता है. इसमें सरकार की गाइडलाइन हैह, जिसका अनुपालन करते हुए उनका इलाज किया जाता है. गर्भवती महिलाओं को खान-पान के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया है. करम अली खान ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोग मास्क लगा रहे है, लेकिन स्किन को लेकर भी दिक्कत हो रही है. इस पर जीएम ने कहा कि एलास्टिक वाले मास्क कान में दर्द देते है, दाग हो जाते है, इससे समस्या उत्पन्न हो सकती है. लोगों को एन95 या कपड़े से बने मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. चेहरे को बार-बार साफ करते रहना चाहिए ताकि स्किन का कोई दिक्क्त नहीं हो सके. इसी तरह करम अली खान ने भी कहा कि बरसात का मौसम है, ऐसे में कैसे सावधानी बरतनी है, इस पर जीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. आसपास पानी का जमाव होने नहीं दे जबकि खाने की चीजों को ढंककर रखने की जरूरत है.





