जमशेदपुर : टाटा स्टील के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट कलिंगानगर राजीव कुमार वेंदांता लिमिटेड में ज्वाइन किये है. राजीव कुमार को एलूमिनियम बिजनेस का चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीइओ) बनाया गया है. राजीव कुमार ने पिछले दिनों ही टाटा स्टील से अपना इस्तीफा दे दिया था. वे कलिंगानगर प्रोजेक्ट के कर्ताधर्ता थे. लेकिन उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी. शार्प भारत डॉट कॉम ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी कि वे वेदांता में ज्वाइन करेंगे और बतौर सीइओ वे ज्वाइन कर सकते है. वह खबर सही साबित हुई. उनको एल्यूमिनियम बिजनेस का सीइओ की नियुक्त कंपनी की बैठक में लिया गया. वे वेदांता एल्यूमिनियम को विकसित करने का काम करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा सारे मर्जर को वापस पुराने तरीके का प्लांट बनाने का काम करेंगे. माइनिंग के क्षेत्र में शहंशाह माने जाने वाले वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के स्तर पर यह फैसला लिया गया है कि सारे प्लांट का अलग अलग संचालन होगा. वेदांता एल्यूमिनियम, वेदांता आयल व गैस, वेदांता पावर, वेदांता आयरन व स्टील व वेदांता लिमिटेड दुनिया के दूसरे बड़े जिंक प्रोड्यूशर कंपनी है और हिंदुस्तान जिंक के माध्यम से तीसरा बड़ा सिलवर प्रोडयूशर भी है. राजीव कुमार तेज तर्रार अफसर रहे है. वे स्टील के अलावा माइनिंग समेत तमाम प्रबंधन के क्षेत्र में उनकी जबरदस्त पकड़ है. वे वेदांता एल्यूमिनियम के विकास को लेकर तेजी से काम करेंगे.














