
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ऑफिस में ऑफिस बियरर और कमिटी मेम्बर की एक बैठक बुलाई गई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने किया एवं संचालन महामंत्री आरके सिंह ने किया, जिसमें सभी ऑफिस बियरर और कमेटी मेम्बर्स से वेज रिवीजन के लिए सुझाव दिये. सभी ने अपने-अपने सुझाव लिखित रूप में दिए. सबसे पहले महामंत्री आरके सिंह ने सभी कमेटी मेंबर एवं ऑफिस बियरर को आमसभा की अपार सफलता के लिए धन्यवाद दिया. महामंत्री आरके सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि इस बार भी एक बेहतर से बेहतर वेज रिवीजन हम सब मिलकर प्रयास करेंगे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि जिसे भी जो कार्य मिला था आम सभा को सफल बनाने के लिए सभी ने अपने कार्य को बेहतर से बेहतर तरीके से किया और आम सभा को सफल बनाया. आने वाले समय में भी हम सभी मिलकर ऐसे ही आगे बढ़ते चलेंगे.




