
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा स्टील कंपनी परिसर में बंद पड़े कंपनी में शनिवार को घायल अवस्था में मिली सफाई कर्मी लक्ष्मी सोरेन की हालत ओर गंभीर हो गई है। उसे टी एमएच के डॉक्टरों ने 14 घंटे चले ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह 8 बजे सीसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया जहां उसकी स्थिति और गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री ने भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने घटना कि उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है। घायल लक्ष्मी सोरेन के भाई रामदास सोरेन ने बताया कि वो लोग मूल रूप से गालूडीह के केसरपुर के रहने वाले है। लक्ष्मी एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी में अपने बहन के यहां रहकर काम करती थी। कंपनी में वह ठेकेदारी में साफ सफाई का काम करती थी। फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि जब तक लक्ष्मी को होश नहीं आ जाता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि अभी तक लक्ष्मी के परिजनों की ओर से बिष्टुपुर थाना में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है।







