जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर, कलिंगानगर समेत कई प्लांट में अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके तहत चीफ लॉजिस्टिक ऑपरेशन जमशेदपुर प्लांट आदित्यनाथ ठाकुर को चीफ ऑपरेशन आइबीएमडी ओडिशा बनाया गया है. वे आइएल 2 स्तर के अधिकारी है. आइएल 2 स्तर के अधिकारी आलोक रंजन चीफ ऑपरेशन आइबीएमडी ओडिशा को चीफ ऑपरेशन लॉजिस्टिक जमशेदपुर प्लांट बनाया गया है. इसी तरह टाटा स्टील के मेटालिक्स डिवीजन के एसेट मैनेजमेंट प्रैक्टिस व सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नये बदलाव किये गये है.(नीचे भी पढ़े)
इसके तहत आयरन मेकिंग चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस चंद्रभूषण का तबादला चीफ शेयर्ड सर्विसेज मैटेलाकिस् बनाया गया है. वहीं, चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस स्टील व मिल्स कलिंगानगर अमित बिक्रम सेनगुप्ता का तबादला चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस आयरन मेकिंग टाटा स्टील जमशेदपुर बनाया गया है. वहीं, चीफ सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस कलिंगानगर मतस्येंद्रनाथ शुक्ला को चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस स्टील व मिल्स कलिंगानगर बनाया गया है. चीफ सेंट्रल इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सुदिप्ता घोष को चीफ वन शेयर्ड सर्विसेज टेक्नॉलॉजी ग्रुप बनाया गया है. ये सारे तबादले टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के स्तर से किये गये है.














