
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कई सारे ज्वाइंट कमेटी के खाली पदों पर नियुक्ति की है. इसके अलावा कई सारे बदलाव भी किये गये है. इसके तहत चीफ सप्लाइ चेन व इपीए मैनेजमेंट देवल नारायण को जोनल वर्क्स कमेटी 4 ट्यूब का चेयरमैन बनाया है. उनको आशुतोष पाणिग्रही के स्थान पर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सजेशन बॉक्स कमेटी ट्यूब में हेड इंप्रुवमेंट प्रोजेक्ट व स्ट्रैटेजी श्वेता शर्मा को चेयरपर्सन जबकि सीनियर मैनेजर एच एफ 2 व 3 ऑपरेशन संदेश बालासाहेब चवन को सदस्य बनाया गया है. इसी तरह चीफ हॉट स्ट्रिप मिल पीएसएस गणेश को सेंट्रल वर्क्स कमेटी का सदस्य बनाया गया है. चीफ आयरन मेकिंग अमित कुमार सिंह को ज्वाइंट वर्क्स क्वालिटी काउंसिल का परमानेंट इनवाइटी बनाया गया है. चीफ इनफारमेशन ऑफिसर जयंत बनर्जी को ज्वाइंट वर्क्स काउंसिल का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. वीके शाह चीफ मैनुफैक्चरिंग लांग प्रोडक्ट को जॉब ट्रेड टेस्ट स्पेशिफिकेशन कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है. दूसरी ओर टाटा स्टील के एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट मैनेजर सुमित कुमार को रविभूषण तिवारी की जगह ज्वाइंट एमिनिटीज कमेटी ट्यूब का सदस्य और सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी ट्यूब का सदस्य सचिव बनाया गया है. ज्वाइंट कमेटी इंप्लाइज ट्रेनिंग व डेवलपमेंट कमेटी में चीफ हॉट स्ट्रीप मिल पीएसएस गणेश, हेड एचआरबीपी आयरन मेकिंग टाटा स्टील जमशेदपुर जय कुमार सिंह को स्थायी सदस्य, हेड एचआरबीपी शेयर्ड सर्विसेज नवीन कुमार को स्थायी सदस्य, हेड एचआरबीपी स्टील मैनुफैक्चरिंग संजय कमार को स्थायी सदस्य बनाया गया है. इसी तरह हेड एचआरएम एमिनिटीज कैंटीन व सीडब्ल्यू सेल स्नेहा को अमिताभ चंद्र झा की जगह सदस्य सचिव बनाया गया है. स्नेहा अब सेंट्रल वर्क्स कमेटी, ज्वाइंट एमिनिटीज कमेटी, सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है. सजेशन बॉक्स कमेटी में चीफ मैनुफैक्चरिंग लांग प्रोडक्ट वीके शाह को वैकल्पिक चेयरमैन, एचआरएम टीक्यूएम एसजीए व मास के मैनेजर अरुण कुमार पांडेय को सदस्य सचिव, चीफ एचएसएम महेश भगत को सदस्य, हेड मैनुफैक्चरिंग मेंटनेंस टीजीएस सितांशु रस्तीगो को सदस्य, चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस मिल्स एंड यूटिलिटीज सुनील तिवारी को सदस्य बनाया गया है.








