
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत गरमनाला के पास एक कार सवार ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. घटना के बाद स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए. इधर कार चालक ने स्कूटी सवार दोनो युवकों को कार से कुचल दिया. पास से ही गुजर रहे बर्मामाइंस थाना के एएसआई राम कुमार उपाध्याय ने कार का काफी दूर तक पीछा भी किया पर कार सवार तेजी से साकची की ओर फरार हो गया. एएसआई राम कुमार ने घायलों को किसी तरह इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां दोनो का इलाज चल रहा है. दोनो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. राम कुमार ने बताया कि वे ड्यूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे तभी गरमनाला के पास एक तेज़ रफ्तार कार जेएच 05 सीएच 1393 ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया. उन्होंने साकची बसंत सिनेमा तक कार का पीछा भी किया पर कार चालक भागने में सफल रहा.








