
जमशेदपुर : टाटा स्टील कोरोना के वैक्सीन के वितरण को लेकर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेगा. इसको लेकर जरूरी सारे निर्देशों का अनुपालन करते हुए टाटा स्टील अपने कर्मचारियों और परिवार को कोरोना के आने वाले वैक्सीन का वितरण की व्यवस्था करेगा. यह जानकारी टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कर्मचारियों को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन में दी. कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर हो रही तैयारियों के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में एमडी ने यह बातें कहीं. इससे पहले एमडी ऑनलाइन में टाटा स्टील के सारे प्लांट के प्रमुखों ने सारे कारोबार की स्थिति से सबको अवगत कराया. झरिया डिवीजन से सर्वेंदू मांझी ने सेफ्टी पॉज की सारी जानकारी दी जबकि फाइनांसियल स्टेटस की जानकारी ग्रुप की फाइनांस देखने वाली अधिकारी स्मिता शाह ने साझा की. इस दौरान यह बताया गया कि पहले से स्थिति बेहतर हुई है और भारत और चीन में स्टील का डिमांड काफी तेजी से बढ़ा है. इससे कारोबारी माहौल और बेहतर हुआ है. इस दौरान एमडी ने वन आइटी टीम के कार्यों की सराहना की. इस दौरान एक नयी सेवा की भी लांचिंग की जानकारी दी गयी, जिसमें बताया गया कि अब टाटा स्टील के कर्मचारी अपने सुझाव मोबाइल के जरिये भी दे सकेंगे. अब तक लोगों को हाथों से या इंटरनेट के जरिये ही सुझाव देने का था. इस दौरान एमडी ने कोरोना के नियंत्रण के लिए सारे गाइडलाइन का पालन करने को कहा ताकि दूसरे वेभ को रोका जा सके. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों को मिले मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज में 15 फीसदी सीटें (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में सीआरएम के कमेटी मेंबर अशोक गुप्ता ने मेडिकल की सीटों के बारे में मुद्दा उठाया और बारीडीह में बन रहे मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज में 15 फीसदी सीट कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित करने की मांग की. इस दौरान वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि ऐसा संभव नहीं है. यह भारत सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक ही संचालित होगी, जिसमें 25 फीसदी निट में से 50 फीसदी हिस्सा स्थानीय यानी राज्य सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक एडमिशन होगा. वैसे कॉलेज में दाखिला के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था जल्द टाटा स्टील की ओर से की जा रही है ताकि टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चे भी आसानी से यहां पढ़ सके. फीस स्ट्रक्चर को भी बदलने की संभावना से टाटा स्टील ने इनकार किया. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
टाटा स्टील और राज्य सरकार के सहयोग से बनायेगी मार्केटिंग कांप्लेक्स (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
टाटा स्टील के कमेटी मेंबर करम अली खान ने बताया कि अतिक्रमण कदमा बाजार से बिष्टुपुर के बीच में काफी ज्यादा हो चुका है. ऐसे में कदमा बाजार में गाड़ी लगाना मुश्किल हो गया है. छोटे-छोटे दुकानें बना दी गयी है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है. इस पर टाटा स्टील के एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ रितुराज सिन्हा ने कहा कि इसको लेकर राज्य सरकार से बातचीत हो रही है कि मार्केटिंग कांप्लेक्स के रुप में कदमा बाजार को विकसित किया जा सके. इसके लिए स्थानीय प्रशासन से बातचीत की जा रही है. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
गाड़ियों की धुलाई करने वालों पर होगी कार्रवाई (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
इस दौरान करम अली खान ने मामला उठाया कि गाड़ियों की धुलाई करने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि लोगों को पानी पीने का नहीं मिल रहा है, ऐसे में गाड़ी की धुलाई को रोकने की जरूरत है. इस पर चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि गाड़ियों की धुलाई को रोकने के लिए प्रशासन से बात हुई है और अगर रऐसा कोई स्पेशल केस है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी. (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
सभी फ्लैट का रिपेयरिंग होगी (नीचे पढ़ें पूरी खबरें)
इस दौरान केएफ-1 फ्लैट की स्थिति पर असंतोष जताया गया. इस पर वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने बताया कि सारे कर्मचारियों के सारे फ्लैट की रिपेयरिंग का काम चल रहा है. रिपेयरिंग केएफ1 फ्लैट का भी हो रहा है. लिहाजा, इसको नये सिरे से बनाने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.





