
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए टीएमएच में अतिरिक्त सुविधा कोरोना को लेकर करने की मांग उठायी गयी. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के मासिक चर्चित कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन में यह मांग टाटा स्टील के एलडी-2 के कर्मचारी सह कमेटी मेंबर सुभाष ने सवाल उठाया था. श्री सुभाष ने एमडी ऑनलाइन में पहला सवाल उठाया कि कोरोना के कारण अब तक जमशेदपुर प्लांट में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से संक्रमित काफी ज्यादा लोग हो रहे है. ऐसे में टीएमएच में अलग से इंतजाम किया जाना चाहिए ताकि कर्मचारियों को कोरोना के दौरान अतिरिक्त केयर मिल सके. इस पर एमडी ने कहा कि समाज को टाटा स्टील पर काफी भरोसा है. समाज से अलग टाटा स्टील के कर्मचारी नहीं है. समाज को साथ लेकर टाटा स्टील चलती आयी है और आगे भी चलेगी. यह सुविधा को अलग-अलग करके नहीं रखा जा सकता है. जहां तक कोरोना के संक्रमण की बात है तो टाटा स्टील के भीतर काफी सावधानियां बरती जा रही है, लेकिन इसको लेकर समाज में किस तरह कर्मचारी रहते है, यह भी देखना होगा और उसको देखते हुए ही संक्रमण से बचने का उपाय खुद कर्मचारियों को करना चाहिए. एमडी ने कहा कि समाज को अलग और टाटा स्टील के कर्मचारियों को अलग-अलग नहीं रखा जा सकता है.
कोरोना वारियर्स है टाटा स्टील के कर्मचारी, उनको मिले अतिरिक्त लाभ
कमेटी मेंबर सुभाष ने ही सवाल उठाया कि टाटा स्टील के कर्मचारी कोरोना वारियर्स के रुप में काम कर रहे है. संक्रमित होने के बावजूद लोग ड्यूटी कर रहे है जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में उनको एक ऐसा सुरक्षा कवछ मिले, जिससे कर्मचारियों को मौत के बाद भी आमदनी में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. इस पर एमडी ने वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी को जवाब देने के लिए आगे किया. वीपी एचआरएम ने कहा कि इसको लेकर विचार किया जायेगा, लेकिन अभी जितनी सुविधाएं टाटा स्टील में है, उतनी किसी भी कंपनी में नहीं है. पहले से ही कर्मचारियों के लिए काफी बेनीफिट स्कीम है. इस कारण इसके लिए तत्काल कोई इंतजाम नहीं किया जा सकता है. इस पर एमडी को सुभाष ने बताया कि कर्मचारियों में भय का माहौल है और अगर कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मिलेगी तो काम पर भी असर पड़ेगा. इस पर एमडी ने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है. चर्चा के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता है.
मेंटेनेंस के जरूरी काम ही करायी जाये, बेवजह का काम नहीं बढ़ाये
एमडी ऑनलाइन में सुभाष ने ही सवाल उठाया कि मेंटेनेंस के कई काम ऐसे है, जो अभी जरूरी नहीं है. कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चाहिए कि मेंटेनेंस के जरूरी काम ही कराया जाये. जो गैर जरूरी काम है, उसको कोरोना का संक्रमण थोड़ा कम होने के बाद कराने का फैसला लिया जाये, जिस पर एमडी ने विचार करने की बात कहीं.
कोरोना के कारण कई लोग परीक्षा नहीं दे पाये है, इस कारण ब्रिज कोर्स का कट-ऑफ मार्क्स बढ़ाया जाये
इस दौरान एलडी 3 के पंकज गायकवाड़ ने कहा कि ब्रिज कोर्स करके कई कर्मचारियों को लाभ देने का जो स्कीम लाया गया है, वह काफी बेहतर है, लेकिन इसको 30 जून का कट ऑफ डेट रखा गया है, जिसको बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि कई कर्मचारी ऐसे है, जिनका एक पेपर ही रुका हुआ है. कोरोना के कारण यह पेपर का परीक्षा पूरा नहीं हुआ. ऐसे कर्मचारियों को यह लाभ दिया जाये. इस पर वीपी एचआरएम ने जवाब दिया कि कोई भी कोर्स के लिए कट ऑफ डेट निकालना होता है. वह निकाला गया है. कट ऑफ मार्क्स को हम लोग अभी तय किये है. यह समस्या जब आयेगी तो विचार किया जायेगा.
टाटा स्टील का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है, टीएमएच और चिकित्सा सुविधाओं में हो रही है बढ़ोत्तरी
सवाल-जवाब के पहले टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील का प्रदर्शन काफी बेहतर तरीके से हो रहा है. पहले से स्थिति में सुधार है. जून से हालात जुलाई में तेजी से सुधार की ओर अग्रसर है, ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि स्थिति और बेहतर होगी. इस दौरान टाटा स्टील के सेल्स के वीपी पियुष गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों के मेहनत के कारण काफी ज्यादा लाभ हुआ है. उत्पादन हम लोगों ने वहीं किया है, जिसका डिमांड बाजार में है. जितना उत्पादन किया गया है, उतना बाजार में बिक्री भी हुआ है, इस कारण हालात में सुधार है. टाटा स्टील के एमडी ने कहा कि कोरोना को लेकर जहां तक बात है तो सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर टाटा स्टील काम कर रही है. टीएमएच में बेड की संख्या बढ़ायी जा रही है. कई अन्य बेड बनाये जा रहे है. चिकित्सा सुविधाएं बढ़ रही है और जरूरत पड़ेगी तो और बढ़ाया जायेगा, लेकिन यह सबकी सीमा है, लोगों को खुद कोरोना को लेकर सचेत रहने की जरूरत है.




