
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित नार्दन टाउन स्थित चमरिया गेस्ट हाउस पूरी तरह संक्रमित हो गया है. अब नये सिरे से उसको संक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चमरिया गेस्ट हाऊस में काम करने वाले 22 कर्मचारी कोरोना पोजिटिव पाये गये है. इन सारे कोरोना पोजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, लेकिन समस्या यह है कि उनसे जुड़े हुए लोगों की तलाश भी की जा रही है, जो उनके संपर्क में आये थे. वैसे आपको बता दें कि कोरोना के काल में जमशेदपुर स्थित गेस्ट हाऊस को क्वारंटीन सेंटर के रुप में टाटा स्टील ने अपने ऑफिसरों के लिए बना दिया है. अब वहां जितने अधिकारी या कर्मचारी रहे है, वे संक्रमित है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. वैसे आपको बता दें कि चमरिया गेस्ट हाऊस में लगातार कर्मचारियों और अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है जबकि उक्त सारे कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा यूनियन के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है. हालांकि, कोरोना काल में अभी सबकी इंट्री रोकी गयी थी, लेकिन वहां क्वारंटीन सेंटर जरूर संचालित किया जा रहा था. इस दौरान जितने लोग ठहरे है, उसकी जांच की जा रही है. यह चमरिया गेस्ट हाऊस काफी महत्वपूर्ण है, जहां टाटा स्टील के अधिकारियों को रखा जाता है. उनके ठहरने का भी इंतजाम किया जाता है. चमरिया गेस्ट हाऊस से जुड़े तमाम लोगों की जांच शुरू कर दी गयी है, जिसके लिए एक टीम कार्य कर रही है. अब इसको बंद कर तीन दिनों तक सैनिटाइज कराया जायेगा.




