
टाटा स्टील के आयरन मेकिंग विभाग द्वारा शुक्रवार को ई-सुमिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें ठेका कर्मचारी और वेंडर पार्टनर कंपनियां शामिल हुई. इस दौरान वाइस प्रेसिडेंट उत्तम सिंह ने कहा कि टाटा स्टील अपने सभी वेंडर पार्टनर के डेवलपमेंट और ग्रोथ के क्षेत्र में काम कर रही है. जब हमारे वेंडर पार्टनर का ग्रोथ होगा तभी हम समावेशी ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ पायेंगे. दूसरी ओर, टाटा स्टील के शेयर्ड सर्विसेज द्वारा शुक्रवार को डाइवर्सिटी इंक्लूजन विषय पर आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. टाटा स्टील में काम करने वाले महिला कर्मचारी, लेस्बियन, गे, बायो सेक्सुअल व ट्रांसजेंडर (एलजीबीटीक्यू) व दिव्यांग कर्मचारियों के साथ सहानुभूति व सम्मान का भाव रखें. तभी उनके लिए बेहतर कार्यस्थल बन पायेगा. टाटा स्टील के शेयर्ड सर्विसेज द्वारा शुक्रवार को डाइवर्सिटी इंक्लूजन विषय पर आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसे संबोधित करते हुए वाइस प्रेसिडेंट प्रबाल घोष ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हमें हर तरह के कर्मचारियों के लिए प्लांट के अंदर समावेशी माहौल बनाना होगा तभी वे बेहतर माहौल में काम कर पायेंगे. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने भी अपने साथ काम करने वाले सभी कर्मचारियों को दूसरे कर्मचारियों का ख्याल रखने की सीख दी.



