
जमशेदपुर : रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर देशभर में नाराजगी है. इधर जमशेदपुर में महिला कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध दर्ज कराया गया. जमशेदपुर के सोनारी में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और विरोध में पीएम मोदी का पुतला भी फूंका गया. जानकारी देते हुए कांग्रेस नेत्री उषा यादव ने बताया कि एक तरफ प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं.
दूसरी तरफ रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाकर परिवार पर आर्थिक बोझ डालते हैं. ऐसे में कैसे बचेगी बेटी और कैसे पढ़ेगी बेटी. उन्होंने पीएम मोदी को जुमलेबाज कहा और कहा कि सरकार अविलंब रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि वापस ले. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यकाल में कभी भी गैस की कीमतों में इस तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई. आज एक सिलेंडर का कीमत लगभग एक हजार रुपए चुकाना पड़ रहा है, जिससे साधारण परिवार का आर्थिक बजट गड़बड़ा गया है.





