जमशेदपुर : टाटा स्टील के साथ ही टिनप्लेट डिवीजन (अब यह कंपनी टाटा स्टील की हो गयी है और टाटा स्टील के बोनस के साथ ही टिनप्लेट का भी बोनस हो जाता है) के कर्मचारियों का बोनस समझौता गुरुवार को हुआ. इसमें कर्मचारियों को न्यूनतम 30,581 व अधिकतम 75075 रुपए बोनस मिलेगा. बोनस मद में टिनप्लेट डिवीजन को कुल 4.02 करोड़ खर्च करने होंगे. वहीं इस समझौते से कंपनी के 844 कर्मचारी लाभान्वित होंगे. बोनस समझौता पत्र पर प्रबंधन पक्ष से चीफ पीपुल ऑफिसर अंतरई संयाल, इआइसी टिनप्लेट उज्जवल चक्रवर्ती, सीएचआरओ जुबिन पालिया, एचआर अधिकारी राहुल दुबे, सोनम रंजन, आशीष चौधरी, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री मनोज सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट परविंदर सिंह सोहेल,जगजीत सिंह, एसबी राजू, वकिल खान, संजय कुमार आदि ने हस्ताक्षर किए. प्रतिशत में यह राशि 16.69 प्रतिशत होगा. (नीचे भी पढ़ें)
बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में छह सितंबर को जाएगी. . इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 30, 581 रुपये और अधिकतम 79, 099 रुपये की राशि मिलेगी. पिछले साल 2 करोड़ 22 लाख रुपये 460 कर्मचारियों के बीच बोनस की राशि का वितरण किया गया था. जिसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 16500 रुपये और अधिकतम 64500 रुपये की राशि मिला था.




