
जमशेदपुर : टाटा स्टील में मंगलवार को कई ताबदले किये गये. इसके तहत दो अप्रैल से चीफ इंजीनियरिंग फ्लैट प्रोडक्ट आइएल 2 स्तर के अधिकारी अजय कुमार झा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उनको टाटा स्टील कलिंगानगर के सीआरएम के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का प्रभार दिया गया है और वे जाजपुर (ओड़िशा) से कामकाज देखेंगे. इसी तरह टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर सेल्स वेस्ट आइएल-4 तरंग श्रीकांत डायफोड को ग्लोबल वायर इंडिया के पुणे से कामकाज देखने को कहा गया है. इसी तरह टीएमएच की एचडीयू की इंचार्ज और सीनियर कंसल्टेंट डॉ बिनिता पाणिग्रही को सीनियर कंसल्टेंट व एचओडी डेजिगनेटेड इमरजेंसी सर्विसेज इ-5 लेवल पर पदस्थापित की गयी है. वे चीफ ऑफ मेडिकल सपोर्ट सर्विसेज डॉ सुधीर मिश्रा को रिपोर्ट करेंगी. इसी तरह टाटा स्टील के हेड मेंटनेंस वायर प्लांट आइएल 3 संजय तुकाराम सेल को हेड मेंटेनेंस डब्ल्यूआरएम जीडब्ल्यूआइ बनाया गया है. इसी तरह टाटा स्टील के हेड मेंटेनेंस डब्ल्यूआरएम डीएस पहुजा का तबादला हेड मेंटेनेंस वायर प्लांट जीडब्ल्यूआइ बनाया गया है.





