
जमशेदपुर : रक्तदान महादान है, क्योंकि दान किया गया रक्त उन व्यक्तियों के लिए जीवन रक्षक है, जिन्हें इसकी आवश्यकता है. रक्त दुर्लभ है, विशेष रूप से गर्मी के महीनों में सक्रिय रक्तदाताओं की कमी है. बढ़ी हुई रक्त की मांग को पूरा करने के लिए. टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज की ओर से शुक्रवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 95 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.




