जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड के मानगो नगर निगम के अध्यक्ष विकास कुमार साहनी ने मानगो नगर निगम पदाधिकारी एवं कार्यकारी समिति का विस्तार करते हुए नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की है. जारी सूची के अनुसार महासचिव के रूप में वार्ड नंबर 5 के सुबोध प्रसाद एवं वार्ड नंबर 3 के संजय सिंह को मनोनीत किया गया है. उपाध्यक्ष के रूप में वार्ड नंबर 34 के संतोष चौहान, वार्ड नंबर 4 के इंदू शेखर, वार्ड नंबर 5 की प्रतिभा सिंह, वार्ड नंबर 10 के भोला पांडेय, वार्ड नंबर 17 के संजय शर्मा, वार्ड नंबर 2 के अरुण श्रीवास्तव एवं शंकोसाई के दीपक सुंडी को जिम्मेदारी दी गई है. सचिव के रूप में वार्ड नंबर 2 के मिथिलेश कुमार, शंकोसाई के निरंजन झा, वार्ड नंबर 14 के सागर दत्ता, वार्ड नंबर 17 के मनोज ओझा, वार्ड नंबर 33 के योगेंद्र एसएएच एवं वार्ड नंबर 3 के मोहम्मद काफिल, वार्ड नंबर 5 की सीमा शर्मा, वार्ड नंबर 2 के आदित्य कुमार ओझा, दाईगुट्टू के राहुल तिवारी एवं वार्ड नंबर 12 के नीरज सिंह को मनोनीत किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
कोषाध्यक्ष के रूप में वार्ड नंबर 3 के सतेंद्र कुमार, कार्यालय प्रभारी के रूप में वार्ड नंबर 4 के सुनील महतो तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में वार्ड नंबर 10 के परमिंदर राम को जिम्मेदारी दी गई है. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिजीत सेनापति, संजय ठाकुर, अमृत पाल सिंह, अनिल राय, मंशा कालिंदी, सनी रजत एवं गणेश कुमार साहू को शामिल किया गया है. इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में निर्मल सिंह, कौशल कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, पप्पू सिंह, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, कन्हैया ओझा, आकाश शाह, अशोक सिंह, संजीव सिंह, प्रेम सक्सेना, दीपक गौर, बबुआ सिंह, हरविंदर सिंह एवं लालू गौर को मनोनीत किया गया है. जदयू मानगो नगर निगम अध्यक्ष विकास कुमार साहनी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपेक्षा व्यक्त की.




