जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क सोसाइटी वर्कर्स यूनियन की आमसभा एवं चुनाव सोमवार को हुआ. इसमें प्रेसिडेंट के तौर पर मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए. महासचिव के लिए विजय मुखी, वाइस प्रेसिडेंट के लिए दिनेश महतो एक मात्र प्रत्याशी थे, जिसके बाद नयी कमेटी की घोषणा कर दी गयी. नई कार्यकारिणी समिति में प्रेसिडेंट-रघुनाथ पांडेय, वाईस प्रेसिडेंट के पद पर दिनेश महतो, जनरल सेक्रेटरी के पद पर विजय मुखी, असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर ललन कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर विनोद शर्मा, कमेटी मेंबर के तौर पर अली अख्तर खान, सुरेंद्र दास, एस अंसारी, दिलीप डे समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस चुनाव कार्यक्रम चुनाव पदाधिकारी अश्विनी माथन की देखरेख में हुआ.




