
जमशेदपुर : शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी की गिरने से मौत हो गई. मृतक का नाम लक्ष्मी कांत राय बताया जा रहा है. मृतक मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है कि मृतक टाटानगर रेलवे स्टेशन पर क्यों आया था. सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



