
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन विजलेंस टीम ने छापामारी की. इस छापामारी के दौरान टिकट काउंटर में तैनात कर्मचारियों की तलाशी ली गयी और उनसे पूछताछ की गयी. उनके पॉकेट में टिकट जितने बिके है, उससे कम पैसे मिले. बताया जाता है कि 20 रुपये कम पाये गये थे. इस छापामारी से अफरा-तफरी मच गयी. बुकिंगकर्मियों में डर समां गया है. दरअसल, इससे पहले भी विजलेंस की टीम ने छापामारी की थी, जिसमें एक के पास ज्यादा पैसे मिले थे जबकि दूसरे के पास कम पैसे मिले थे. रेलवे के नियम के तहत किसी भी स्टेशन में टिकट काउंटर में बैठे व्यक्ति को काउंटर पर बिना पैसा के ही बैठना होता है और सबके पॉकेट की चेंकिंग होती है और बताना होता है कि वे लोग अपना पैसा कितना रखे है और अगर ज्यादा रकम होता है तो उसको बाहर रखकर बैठना होता है. इसके बाद जब काउंटर छोड़ते है तो जितना टिकट बिका है, उतने टिकट का हिसाब देकर ही उनकी छुट्टी होती है. अगर पैसा कम या ज्यादा मिलता है तो कहीं न कहीं टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है या यात्रियों से ज्यादा पैसे लिये जा रहे है, ऐसा प्रतीत होता है, जिसके बाद रेलवे की ओर से कार्रवाई की जाती है.






