
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से आसनबनी तक का तीसरे रेल लाइन जल्द काम करने लगेगा. इसके काम को दुरुस्त तरीके से करने को कहा गया है. इसको देखते हुए डीआरएम विजय कुमार साहू ने तीसरे रेल लाइन के काम का निरीक्षण किया और दौरा किया. इस दौरान उन्होंने काम को क्वालिटी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा यह भी कहा गया कि तीसरे रेल लाइन के जरिये यहां लोडिंग और ढुलाई की क्षमता को भी बढ़ाया जायेगा. इसके तहत टाटानगर स्टेशन से बादामपहाड़ तक छह स्टेशनों पर लोडिंग और ढुलाई के लिए लुप लाइन का क्षमता बढ़ाया जा रहा है.
रेल लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है. ट्रैक्शन तार बिछाने का काम चल रहा है. इसके काम को भी समय पर पूरा करने को कहा गया. डीआरएम ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन से लेकर बादामपहाड तक के बीच इलेक्ट्रिक इंजिन को दौड़ाया जायेगा. अभी डीजल इंजिन चलाया जाता है. इसके अलावा रेलवे लाइन को अल्ट्रा मॉडर्न व्यवस्था के जरिये विकसित करने की तैयारी की गयी है.

















