
जमशेदपुरः जमशेदपुर शहर को लोग क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी के नाम से जानते है. लेकिन इस शहर की सुंदरता पर दुकानदारों ने बाट लगा दी हैं. शहर की मुख्य सड़क साकची बाजार की सड़क के किनारे दुकानदारों ने इस तरह से कब्जा कर लिया हैं. जहां पर पार्किंग छोटी हो या बड़ी गाड़ी सड़क के बीचो-बीच लगा दी जाती है जिससे आने जाने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर बाजार से बाहर निकलना है तो घंटों मशक्कत करनी पड़ेगी तब आप बाहर निकल पाएंगे. अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किसके आदेश पर सड़क के बीच गाड़ियां लग रही हैं जबकि दूसरे इलाकों में ट्रैफिक पुलिस आम लोगों की गाड़ी नो पार्किंग में लगने पर फाइन कर रही है. तो इस इलाके में फाइन क्यों नहीं वसूला जाता है. क्या पुलिस या जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया ने समझौता कर लिया. लेकिन सबसे बड़ी बात है शहर को साफ सुथरा रखने में जिला प्रशासन और टाटा स्टील लाख प्रयास कर ले लेकिन इसकी शहर की सुंदरता पर ग्रहण यहां के दुकानदार लगा रहा है.



