
जमशेदपुरः जमशेदपुर के कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर और अन्य दारोगा के खिलाफ शुक्रवार को कई गंभीर आरोप लगाते हुए शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो निवासी मो आरजू और मो औरंगजेब ने एसएसपी से शिकायत की है. कदमा थाना प्रभारी पर थाना में सिरिस्ता में बंद कर लाठी डंडा से मारने और एक दुसरे से आप्रकृतिक यौनाचार करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है. मो आरजू ने बताया कि 23 अगस्त को शास्त्रीनगर की एक युवती धतकीडीह के एक युवक के साथ भाग गई थी जिस मामले को लेकर पुलिस ने उसे थाने बुलाया था. जहां बंद कर अमानवीय तरीके से पीटा गया. गोली मारकर एनकाउंटर करने का भय दिखाकर एक दुसरे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने का दबाव बनाया गया. मना करने पर मुंह में मलमूत्र लगाकर पिटा गया. आरजू ने बताया कि ये पूरी घटना थाना प्रभारी के आदेश पर दी गई. उनके अलावा एसआई हर्शवर्धन, नितिश ठाकुर और अन्य पांच से सात पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया गया है. इधर कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि इस मामले में शिकायत के बाद अनुसंधान के क्रम में दोनों का नाम आने पर पुछताछ के लिए बुलाया गया था. जहां तक मारपीट करने और अन्य आरोपों की बात है तो यह सब गलत है.





