
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके चाकुलिया के लोहामालिया गांव के आदिवासी टोला के ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. उसकी पहले तो फजीहत की गयी और एक ही रस्सी में बांध दिया. उन दोनों को पेड़ से बांध दिया गया. बताया जाता है कि दोनों ही प्रेमी युगल शादीशुदा है. महिला का पति ओड़िशा के संबलपुर में काम करता है जबकि उसके दो बच्चे है जबकि लड़का भी शादीशुदा है. बताया जाता है कि दोनों के बीच छह माह से प्रेम संबंध चल रहा था. महिला के परिजन को जब यह पता चला तो प्रेमी को समझाया गया, लेकिन वे लोग नहीं माने. दोनों की जाति भी अलग ही है. बताया जाता है कि रात के लगभग 11 बजे लड़का लड़की के घर में आया था और दोनों को रंगेहाथ घरवालों ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया. दोनों आपत्तिजनक हालत में थे. बाद में ग्रामीणों ने उन दोनों को बांध दिया. महिला के घर के बरामदे में ही उसको बांधा गया. बाद में जब उसके पति को बुलाया गया और पत्नी ने माफी मांगी तब जाकर उनको छोड़ा गया. लड़के ने भी माफी मांगी है और दोबारा नहीं आने की बात कहीं है.




