जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल) कंपनी की ओर से जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका धालभूमगढ़ के चुकरीपाड़ा स्थित आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस मेडिकल कैंप में करीब 360 लोगों को चिकित्सीय सलाह दी गयी और दवाईयां भी वितरित की गयी. इस मेडिकल कैंप में मुख्य रूप से इस मेडिकल कैंप में प्रबंधन की ओर से गौरव बनर्जी, मुकेश पांडेय, दिव्या कुमारी, प्रेम उपाध्याय एवं यूनियन की तरफ से अनीश झा, शशि भूषण मिश्रा, रंजन मिश्रा, मनोज सिंह,एसपी राणा, सतीश मुखी, राजेश कुमार का प्रमुख योगदान रहा एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.



