
घाटशिला : घाटशिला के मुसाबनी प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त वस्त हो गया है । भारी बरसात के कारण मुख्य सड़क के नाले का पानी सड़क पर आ गया है । कई घरों के आगे पानी का जमाव हो गया , मुख्य सड़क पर बने पुलिया पानी के तेज बहाव से डुबव गये है , जिससे आवागमन में लोगो को परेशानी हो रही है । हॉलाकि यह परेशानी कुछ घंटो तक ही रही । पानी के तेज बहाव में स्कूली बच्चों को भी भींगते हुए सड़क पर पानी के जमाव से आना-जाना पड़ा । आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़़क के किनारे नाले की निकासी नही होने के कारण नाले का पानी सड़क पर आ रहा है । नाले में कचड़ा भरा पड़ा है , जिससे पानी की निकासी नही हो पा रही है ।



