
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के द्वारा सोनारी के इस्ट-ले-आउट में विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह और अन्य वीरांगनाओं ने विजया मिलन में एक दूसरे के गले मिल और गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता और सौहार्द्र का संदेश दिया. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह, प्रदेश कोषध्यक्ष नीलम सिंह, प्रदेश संगठन सचिव सरोज सिंह, कोल्हान अध्यक्ष प्रभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मीरा सिंह, जनसंपर्क सचिव सीमा सिंह, पूर्वी सिंहभूम की उपाध्यक्ष रजनी सिंह, पीआरओ नीलू सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष मंजु सिंह, पदाधिकारी सर्वश्रीमती रिंकु सिंह, विनीता सिंह, पूर्णिमा सिंह, नीलम सिंह, सुनीता सिंह, प्रतिमा सिंह, सबिता सिंह, सरोज सिंह, श्रीमती देबी आदि उपस्थित थीl आयोजन की अध्यक्षता मिनी सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सुनीता सिंह ने किया.



