
जमशेदपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेब्को इंडिया कंपनी में इस साल भी 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इसको लेकर बुधवार को बोनस का समझौता हुआ. बोनस समझौता पर वेबको इंडिया के मैनेजमेंट की ओर से वीपी एस रवि कुमार जबकि झारखंड स्टील मेटल व माइंस इंप्लाइज यूनियन वेब्को यूनिट के अध्यक्ष सह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने हस्ताक्षर किया. इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 27032 रुपये जबकि न्यूनतम 19500 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. 25 सितंबर तक कर्मचारियों के सारे एकाउंट में पैसे भेज दिये जायेंगे. बोनस समझौता करने रालों में मैनेजमेंट की ओर से वीपी एचआर जोसेफ जैक्शन पानाकल, जीएम ऑपरेशन जकी अहमद अंसारी, डीजीएम गुरुराजा सीएन, एजीएम गोपीनाथन जी, एसिस्टेंट मैनेजर कुमार राघव जबकि यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष सुखराम मांझी, महासचिव अशोक किस्कू, कोषाध्यक्ष संजय जामूदा और कमेटी मेंबर दिनेश मंडल ने हस्ताक्षर किये.




